
बिलासपुर,,, त्योहारी सीजन में जुआ खेलने और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है!इसी क्रम में सरकंडा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलमोहर होटल के पास श्री कलेक्शन के पीछे मोपका इलाके में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को धर-दबोचा है! पुलिस ने मौके से कुल 20,300 नगद और 52 पत्ती ताश का सेट जब्त किया है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है! इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई थी! टीम को सूचना मिली थी कि गुलमोहर होटल के पास कुछ लोग ताश की पत्ती से “काटपत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं! और वहां रुपये-पैसों का लेन-देन चल रहा है!
दिनांक 30 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर तत्काल रेड की कार्रवाई की! पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कई लोग जुआ खेलते नजर आए! पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन छह लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया! सभी के पास से नगदी रकम और ताश पत्तियां बरामद हुईं!
आरोपियों की तलाशी लेने पर कुल 20,300 नगद राशि और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है…!
गिरफ्तार आरोपी
1. ओम प्रकाश खैरवार, पिता भगवान खैरवार, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा।
2. रवि नायक, पिता शत्रुहन नायक, उम्र 42 वर्ष, निवासी राजीव विहार कॉलोनी, सरकंडा।
3. दीपक वर्मा, पिता सुखन वर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी ठाकुरदेव मंदिर के पास, मोपका।
4. राम प्रसाद केंवट, पिता लक्ष्मण केंवट, उम्र 34 वर्ष, निवासी घी कुंड तालाब के पास, मोपका।
5. धनीराम सूर्यवंशी, पिता देव प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी पावर ग्रीन सिटी, मोपका।
6. भवानी बरेठ, पिता विजय बरेठ, उम्र 34 वर्ष, निवासी चंदन आवास, राजकिशोर नगर, सरकंडा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
