
बारनवापारा,,, बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है…!जहां चार जंगली हाथी एक साथ अचानक एक कुएं में गिर गए…! यह हादसा वन ग्राम हरदी गांव के बाहर हुआ… जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया! ग्रामीणों ने सुबह खेत की ओर जाते समय हाथियों की चिंघाड़ की आवाज सुनी… जिसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चारों हाथी गहरे कुएं में फंसे हुए हैं! घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया! बलौदाबाजार वन मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए हैं! हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन और रस्सियों की मदद ली जा रही है! और हाथियों की निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है!
ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है! जबकि पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर लोगों को दूर रहने की अपील की है! फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार बचाव अभियान चला रही है! और हाथियों की स्थिति पर नजर रखे हुए है! अधिकारियों ने बताया कि सभी हाथी बारनवापारा अभयारण्य के झुंड से भटके हुए थे! और पानी की तलाश में गांव की ओर आए थे! घटना ने विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं! फिलहाल कुएं से हाथियों को अभी तक निकालने में अधिकारियों को सफलता हासिल नहीं हो सकी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
