
बिलासपुर,,, सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556 वा प्रकाश उत्सव के अवसर पर पंजाबी समाज के द्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा गोडपाड़ा से नगर कीर्तन शोभा यात्रा के संग निकाला गया…! जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दयालबंद स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समापन हुआ इस नगर कीर्तन में बैंड बाजे के साथ समाज के बड़े बुर्जोंगो और महिलाओं के द्वारा गुरु नानक देव जी का नाम जपते हुए कीर्तन करते हुए साथ संगत के संग आगे चलते जा रहे थे…! छोटे बच्चों के द्वारा गटका का प्रदशॅन भी किया…!

जो सबको अपनी और आकर्षित कर रहा था! इस नगर के कीर्तन के साथ में एक गाड़ी में एलईडी भी लगाया गया था! जिसमें गुरु नानक देव जी के” जीवन पर प्रकाश डाला जा रहा था! कहानी के माध्यम से एलईडी में दिखाया जा रहा था! युवाओं के द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था! और महिलाएं एवं यूवतियों के द्वारा झाड़ू निकालते हुए साफ सफाई करते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे!

सिख पंथ का ध्वज को उठाएं गुरु के सेवादार आगे चल रहे थे! उसके पीछे पंज प्यारे चल रहे थे! सभी लोगों के द्वारा पंज प्यारो का फूलों की माला पहना कर स्वागत किया जा रहा था!

एंव एक गाड़ी में गुरु ग्रंथ साहब को विराजमान किया गया था! और सभी भक्तों के द्वारा मथा टेका जा रहा था! व प्रसाद वितरण किया जा रहा था! बड़ी संख्या में साध संगत गुरु नानक देव जी का जय घोष करते हुए नगर कीर्तन के इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ते जा रहे थे…!

जगह-जगह नगर कीर्तन का सर्व समाज के द्वारा फूलों की वर्षा के साथ और आतिशबाजी के साथ स्वागत सत्कार किया गया…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
