
आरोपी द्वारा जमीन बटवारा रंजिश को लेकर पिता की गई हत्या
घटना के 48 घंटों के भीतर बिलासपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस की तत्परता से आरोपी भागने में रहा नाकाम
घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल एफ डीलक्स सीजी 10 एएल 1701 एवं प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त
आरोपी – दीपक साहू पिता स्व. कुशल प्रसाद साहू उम्र 37 साल निवासी सेलर, गुड़ी पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर सीपत थाना क्षेत्र में 01.अप्रैल को रिपोर्ट प्राप्त हुई कि ग्राम सेलर के एक खेत में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग कुशल प्रसाद साहू का शव मिला है । सूचना पर तत्काल सीपत थाने की टीम घटना स्थल पर पहुँची.

प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने से धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा उक्त अंधेकत्ल के अपराध में त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार घटनास्थल में कैम्प करके तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तथा मृतक की पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक का बेटा दीपक साहू घटना के बाद से फरार है एवं मृतक के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया है। मृतक और दीपक साहू के बीच खेत जमीन बटवारा की बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा हैं।
जानकारी मिलते हैं पुलिस की टीम लगातार संदेही दीपक साहू की पतासाजी में जुट गई,सभी संभावित स्थानों में संदेह की पता तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर भेजा गया, मुखबिर तैनात किए गए तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदेही आज तड़के ग्राम सेलर आने वाला है जिस पर एंबुश लगाकर पुलिस की टीम बैठी रही एवं संदेही के गांव में पहुंचने से पहले ही उसे अपने हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर उसने जमीन विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार वर्ष 2016 में उसके पिताजी के द्वारा जमीन बटवारा के विवाद की बात को लेकर थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था। तथा उसेक पिता उसकी पत्नी को गलत दृष्टि से देखते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने लोहे के चाकू से हमला कर उसकी हत्या करना बताया। आरोपी दीपक साहू के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इस अंधे कत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी श्री निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पासवान, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल प्र. आर. उमाशंकर राठौर आरक्षक – धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, दीपक साहू, विनोद केंवट, एसीसीयू आरक्षक बोधुराम कुम्हार, निखिल जाधव, की विशेष भुमिका रही ।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

