
होटल में चुनाव आयोग की उड़नदस्ता टीम ने मारी रेड, ठहरे हुए थे नेता कार्यकर्ता
बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान निगरानी के लिए गठित उड़नदस्ता दल ने गुरुवार की रात जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी में दबिश दी। अफसरों को आशंका थी कि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव इसी होटल में ठहरे हैं और उनके कमरे में पैसे रखे हैं। हालांकि जांच के बाद टीम में शामिल अफसर खाली हाथ लौट गए।
दरअसल, उड़नदस्ता टीम को जानकारी मिली थी कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक इंटरसिटी होटल के कमरों में ठहरे हैं। उन्होंने देवेंद्र यादव के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पैसे लेकर रखा है। टीम को ये भी खबर मिली थी कि देवेंद्र यादव भी इसी होटल में ठहरे हैं, जहां पैसे रखे हैं। उड़नदस्ता में शामिल अफसर गुरुवार की देर रात इंटरसिटी होटल पहुंचे, तब उनके साथ बड़ी संख्या में सशस्त्र जवान भी थे। बंदूकधारी जवानों ने होटल के गेट को बंद कर दिया और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी, जिसके बाद अफसर होटल के कमरों की तलाशी लेने पहुंच गए। हालांकि, जांच के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला और वे खाली हाथ लौट गए।
इधर इंटरसिटी होटल में उड़नदस्ता दल और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही देवेंद्र यादव भी वहां पहुंच गए। उन्हें भी सुरक्षाबलों ने बाहर रोक दिया था। इस दौरान देवेंद्र यादव ने अफसरों से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोई बात नहीं हो पाई। हालांकि, देवेंद्र यादव का कहना है कि वे सभी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
होटल में चुनाव आयोग की उड़नदस्ता टीम ने मारी रेड, ठहरे हुए थे नेता-कार्यकर्ता
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
