
बिलासपुर,,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलबाजार सदर बजार के पास सामान खरीदने आई एक महिला से अंधविश्वास का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, टॉप्स और मोबाईल फोन सहित नगदी 1800 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें नूतन चौक सरकंडा निवासी अंजना खरे 4 मई की शाम गोलबाजार आई हुई थी जो सामान खरीद कर जा रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति पास आकर तुम्हारे बच्चे पर गहरा संकट है, बड़ी घटना हो
सकती है बोलने लगा, फिर जब वह हनुमान मंदिर की ओर गई तो वह व्यक्ति भी पीछे आ गया और अपनी बातों में फंसा लिया इसी दौरान एक और व्यक्ति आया
जिसने आंख बंद कर 10 कदम आगे जाने पर माता के दर्शन होने का झांसा दिया और प्रार्थिया के सारे गहने बैग में रखने बोला जैसे ही महिला ने सारे गहने बैग में रखे,उन्होंने आंख बंद कर 10 कदम आगे जाने के लिए कहा
जिससे माता के दर्शन होने और जैसे ही महिला आगे
बढ़ी अज्ञात आरोपी उनका बैग लेकर फरार हो गए।
प्रार्थिया ने बताया कि उनके बैग में एक मंगलसूत्र, सोने की चार चूड़ी, सोने के 2 टॉप्स, एक कुर्ती, मोबाईल,1800 रूपए नगद थे, घटना के बाद अपने साथ ठगी होने का अहसास होने पर उन्होंने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 34-IPC 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

