
जान से मारने की नियत से चाकू से गले में वार,शादी में खाने पीने नही देने के नाम पर हुआ था
शादी में खाने पीने नही देने के नाम पर विवाद के कारण व्यक्ति को जान से मारने की नियत से चाकू से गले में वार करने वाले आरोपी को मल्हार पुलिस ने किया गिरफतार।
नाम आरोपी विजय कुमार मिरी पिता सोखी लाल उम्र 27 साल, निवासी भरतपुर थाना भाटापारा, जिला बलौदा बाजार

ग्राम बूढ़ी खार में विवाह कार्यक्रम में लड़ाई होने पर आहत लव कुमार मिरि को उसके चचेरा भाई विजय मीरी ने खाने पीने की विवाद को लेकर 04.मई को करीब 11 बजे रात्रि गले में चाकू से वार किया है जो इलाज के लिए स्वास्तिक अस्पताल बिलासपुर में भर्ती है। सूचना पर अस्पताल रवाना होकर आहत को पूछताछ करने पर बताए की उनके चचेरे भाई विजय मिरी ने विवाह कार्यक्रम में खाने पीने नही देने की बात पर सब्जी काटने के चाकू से जान से मारने की नियत से उनके गले में वार कर दिया जिससे वह खून से लतपथ होकर बेहोश हो गया था जिसे इलाज के लिए स्वास्तिक अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया, आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया जिसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। मामले में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनॉक 05.मई को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
