

बिलासपुर जिले के कोनी स्ट्रांग रूम में चुनाव ड्यूटी में तनाव पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर जुआ खेला यह वाक्या वीडियो में कैद हो गया। एसपी ने दो आरक्षको को निलंबित कर दिया है।
बिलासपुर। कल होने वाले मतदान के लिए बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो सामने आया है।
कल मतदान से एक दिन पहले आज कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण होना था। इनमें पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के लिए शामिल थे। इस दौरान वे सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।
बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फील्ड जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए।
वही एसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक दो आरक्षको को तत्काल निलंबित कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.08स्पीड में ‘मैडम ड्राइवर’ की कार बनी करतबबाज! डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी, लोग पहुंचे तो युवती हुई फरार… कुछ दूर पर बाइक सवार संग हुई नौ-दो ग्यारह, सुबह-सुबह बिलासपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा…
Uncategorized2026.06.073 शिकायतें बेअसर… फिर ‘सर्किट’ बना सिरगिट्टी पुलिस का सिरदर्द! देवनंदन नगर बीच बाजार में फल कारोबारी को घोंपा चाकू, खून से सन गई सड़क… अब पुलिस पर उठे सवाल, आखिर पहले क्यों नहीं जागी खाकी?…
Uncategorized2026.06.07श्रद्धा महिला मंडल का ग्रीन मिशन ऑन: पौधे, जूट बैग और पर्यावरण बचाने का संकल्प… अब मानसून में 1000 पौधे लगाने की तैयारी, बिलासपुर में हरियाली बढ़ाने निकली महिलाओं की ‘ग्रीन ब्रिगेड…
Uncategorized2026.06.07निराला नगर के लॉजों में निगम-पुलिस का धावा: रिकॉर्ड में गड़बड़ी, आपत्तिजनक सामान बरामद, रामेश्वरम लॉज सील… अचानक रेड से मचा हड़कंप, अब शहरभर के होटल-गेस्ट हाउस संचालकों की बढ़ी टेंशन…

