Fri. Oct 23rd, 2026

किराए के मकान में हो रही थी गांजे की तस्करी,52 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे
आरोपीगण के कब्जे से कुल 52 KG गांजा, 03 नग मोबाईल किया गया जप्त
आरोपीगण के विरूद् NDPS ACT के तहत की गई कार्यवाही

नाम आरोपीगण- 01. अमित कुमार सिंह पिता सत्येन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालगंज थाना सारंग जिला छपरा बिहार।

आरोपी सुब्रत मिहिर उर्फ सीबू पिता डिंगर मिहिर उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम कंकिल थाना सेनतला जिला बलांगी उडीसा।
थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कश्यप बाड़ा देवरीडीह सतबहनिया मंदिर के पास सुशांत कुमार माली के मकान में किराए में रह रहे 2 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु रखे है कि सूचना पर थाना तोरवा स्टाफ एवं एसीसीयू स्टाफ टीम के साथ घेराबंदी कर आरेापीगण को पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. अमित कुमार सिंह पिता सत्येन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालगंज थाना सारंग जिला छपरा बिहार 02. आरोपी सुब्रत मिहिर उर्फ सीबू पिता डिंगर मिहिर उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम कंकिल थाना सेनतला जिला बलांगी उडीसा का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से कुल 52 KG गांजा, 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 10,40,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपीगण के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed