
बिलासपुर में सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के लोग बिलासपुर पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रधान आरक्षक के आत्महत्या मामले में प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा के खिलाफ अपना मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई की मांग।वही सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री उपमुख्य मंत्री आदिम जाति कल्याण मंत्री और कलेक्टर और आईजी के नाम से भी ज्ञान दिया है।आपको बताते चले की प्रधान आरक्षक के आत्महत्या करने के बाद उनके परिजन ने थाने का दबाव का आरोप लगाया था। लखन सिंह मेश्राम पिता जयसिंह मेश्राम जो विगत वर्षों से सरकंड़ा थाना में प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ है। लखन सिंह मेश्राम थानों के कुछ कामों को लेकर 3-4 रोज से परेशान था। पूछने पर बताया कि मेरे को ट्रेनी ऑफिसर डी.एस.पी रोशन आहूजा के द्वारा सभी स्टाफ के बीच फटकार लगाया गया था और ड्यूटी के बाद अधिक काम लेना, मेरे से पूछे बिना घर नहीं जाना। घर पहुंचने के बाद फिर से थाना बुलाना इस तरह से लगातार मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके कारण लखन सिंह मेश्राम को खुदखुशी करना पड़ा। जो कि इस घटना का सर्वआदिवासी समाज घोर निंदा करता है और विरोध भी करता है। सरकंड़ा ट्रेनी ऑफिसर डी. एस.पी रोशन आहूजा के खिलाफ एफ.आई.आर करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वही इस मामले में पुलिस जांच टीम गठित करने की बात कह रही है।जो जल्द ही अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करेंगे।रिपोर्ट आने के बाद आगे को कार्रवाई की जायेगी।
बहरहाल अब प्रधान आरक्षक के आत्महत्या मामले से प्रशिक्षु डीएसपी की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…

