
सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के लोग बिलासपुर पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रधान आरक्षक के आत्महत्या मामले में प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा के खिलाफ अपना मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई की मांग।वही सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री उपमुख्य मंत्री आदिम जाति कल्याण मंत्री और कलेक्टर और आईजी के नाम से भी ज्ञान दिया है।आपको बताते चले की प्रधान आरक्षक के आत्महत्या करने के बाद उनके परिजन ने थाने का दबाव का आरोप लगाया था। लखन सिंह मेश्राम पिता जयसिंह मेश्राम जो विगत वर्षों से सरकंड़ा थाना में प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ है। लखन सिंह मेश्राम थानों के कुछ कामों को लेकर 3-4 रोज से परेशान था। पूछने पर बताया कि मेरे को ट्रेनी ऑफिसर डी.एस.पी रोशन आहूजा के द्वारा सभी स्टाफ के बीच फटकार लगाया गया था और ड्यूटी के बाद अधिक काम लेना, मेरे से पूछे बिना घर नहीं जाना। घर पहुंचने के बाद फिर से थाना बुलाना इस तरह से लगातार मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके कारण लखन सिंह मेश्राम को खुदखुशी करना पड़ा। जो कि इस घटना का सर्वआदिवासी समाज घोर निंदा करता है और विरोध भी करता है। सरकंड़ा ट्रेनी ऑफिसर डी. एस.पी रोशन आहूजा के खिलाफ एफ.आई.आर करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वही इस मामले में पुलिस जांच टीम गठित करने की बात कह रही है।जो जल्द ही अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करेंगे।रिपोर्ट आने के बाद आगे को कार्रवाई की जायेगी।
बहरहाल अब प्रधान आरक्षक के आत्महत्या मामले से प्रशिक्षु डीएसपी की मुश्किलें और बढ़ सकती है।
,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
