Breaking
5 Jun 2026, Fri

एक अफसर, दस कुर्सियाँ: बिलासपुर निगम में ‘सुपरमैन’ मॉडल, सवाल पूछने पर जवाब—जब कमिश्नर आठ जोन देख सकते हैं, तो उपायुक्त दस विभाग क्यों नहीं…

बिलासपुर,,,,  एक सरकार गई दूसरी आई पर हालात नही बदले… विभागों के अफसर रिटायर्ड होते गए पर उनकी जगह नई नियुक्ति नहीं हुई…  नतीजतन प्रशासन ने अफसरों पर विभागों के प्रभार का बोझ बढ़ता गया…  नगर निगम में तो आलम ये है! कि एक अफसर के पास दो दर्जन में दो कम 10-10 प्रभार है! ये अफसर है! प्रवेश कश्यप… वर्तमान में वे जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर, निगम के स्थापना शाखा अधिकारी, उपायुक्त, सम्पदा शाखा अधिकारी,  बाजार शाखा अधिकारी, होर्डिंग शाखा अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, लायंस और रामकी के ठेका कम्पनी का चार्ज, जनगणना शाखा अधिकारी और स्वछता पेट्रोलिंग के प्रभार पर है!
अब सवाल ये है! कि वे इन विभागों को क्या और कैसे देख रहे… क्या उनके प्रभार में सब ठीकठाक चल रहा…!


नही कोई दिक्कत नही है, जब एक कमिश्नर पूरे 8 जोन देखते है! तो एक जॉन कमिश्नर 10 प्रभार क्यो नही देख सकते!
प्रवेश कश्यप
उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed