Wed. Oct 21st, 2026

CCTV में कैद शर्मनाक तस्वीर: पुलिस आरक्षक के सामने नाबालिग की बेल्ट से पिटाई, तखतपुर में काम को लेकर हुआ विवाद बना बर्बरता की मिसाल, वर्दी की गरिमा पर उठे गंभीर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप….

बिलासपुर,, जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सर्विसिंग सेंटर में काम करने वाले नाबालिग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि काम को लेकर हुए विवाद के दौरान दूसरे युवक ने नाबालिग को हाथ और बेल्ट से पीटा। यह पूरी घटना वहां मौजूद CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मारपीट की घटना एक पुलिस आरक्षक रवि श्रीवास के सामने हो रही है, लेकिन वह बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने नजर आ रहे हैं। आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मी के साथ आए एक व्यक्ति ने ही नाबालिग के साथ मारपीट की, जिससे वर्दी की गरिमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed