Wed. Oct 21st, 2026

मतदान के समय EVM का बनाया वीडियो, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

बिलासपुर,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज 07 मई को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरी चरण के मतदान के दौरान EVM के माध्यम से मत अंकित करते समय एवं तत्पश्चात VVPAT के पेपर स्लिप का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है ।
जिसमे एक विशिष्ट अभ्यर्थी के पक्ष में मत की याचना की गई है।
जिसकी नोडल अधिकारी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर छत्तीसगढ़ से प्राप्त लिखित प्रतिवेदन पर इंस्टाग्राम यूआरएल यूजर एवं मोबाइल धारकों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 420/24 धारा 128 एवं 130 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा धारा 171 (ग)भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed