Wed. Oct 21st, 2026

अनियंत्रित स्कूटी से गिरने से बच्चे की मौत, महिला को बचाने लगाया था ब्रेक

बिलासपुर मंगलवार को दयालबंद मेन रोड में दोपहर बाद लगभग 4 बजे सड़क दुर्घटना में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला कोदू चौक में रहने वाला रिजवान हसन पिता अरमान हसन अपनी बड़ी मम्मी को लेने बाइक से हॉस्पिटल की तरफ जाने निकला,स्कूटी सवार बालक पैदल जा रही एक महिला को बचाने के चक्कर में ब्रेक मार दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो कर गिर गई और किशोर जा रही बस के पीछे चक्के के नीचे आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटनाकारी बस की तलाश में जुट गई है।

घटना का CCTVI आया सामने
बस राजधानी ट्रेवल्स बताई जा रही है

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed