Wed. Oct 21st, 2026

बस के पिछले चक्के की चपेट में आने से स्कूटी सवार नाबालिक की हुई मौत घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहा पर एक दर्दनानक सड़क हादसे में तेरह वर्षीय बालक की मौत हो गई।वही इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया।इस वीडियो में पूरा हादसा कैद किया गया।पूरा मामला बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालबंद चौक का है।जानकारी के अनुसार करबला निवासी तेरह वर्षीय बालक रिजवान हसन पिता अरमान हसन जो नीले रंग की स्कूटी क्रमांक CG 10 AJ 6551 में सवार होकर गांधी चौक की तरफ जा रहा था।इसी बीच आगे राजधानी ट्रेवल्स बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बस के बाय तरफ से निकालने का प्रयास किया।
लेकिन वही सड़क में पैदल जा रही एक महिला को पीछे से टक्कर मारी जिसके कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई,और वह गाड़ी सहित सड़क में जा गिरा सड़क में गिरते ही बगल से जा बस के पिछले पहिया की चपेट में आ गया चपेट में आते ही नाबालिक की मौके पर मौत हो गई।इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे कार्यवाही में जुट गई।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed