
बिलासपुर में लोक सभा चुनाव को लेकर अपने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर ईवीएम मशीन और वीवीपेड मशीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वालों के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज किया है। सिविल लाइन प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया में छह अलग-अलग आईडी के माध्यम से अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट देकर ईवीएम और वीवीपेड मशीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वालों के खिलाफ धारा 128 एवं 130 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम औऱ धारा 171 ग के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।


Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
