
बिलासपुर–मंगलवार की रात को बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरीखुर्द्र जाने वाले मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।सड़क पर बने डीवाईडर से एक कार टकरा कर डीवाईडर के बीच में लगे पोल से जा भिड़ी।टक्कर इतनी जबरदस्त और भयानक थी की कार माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई।इस घटना में कार सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिन्हे उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया है।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई,और हालत को काबू करते हुए स्थिति को अपने नियंत्रण में लेकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवरी खुर्द के रहने वाले राजेंद्र सिंह,भागीरथी यादव दो अन्य दोस्त कुल चारो दोस्त सियाज कार में जिसका क्रमांक CG10 AP 8734 में रात के लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के आसपास अपने घर की और जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने डीवाईडर को मारते हुए लोहे के बिजली पोल में जा घुसी जिससे कार के परचक्खे उड़ गए।

इस हादसे में कार बहुत ही बुरी तरीके से छतिग्रस्त हो गई।जिसके कारण कार के अंदर बैठे युवक उसी कार में फंसे रह गए।इस घटना के बाद यातायात पुलिस और थाना तोरवा और अन्य थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गए।आनन फानन में तत्काल एक को कार से बाहर निकाल कर उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।वही अंदर तीन युवक जो गाड़ी में फांस गए थे।बड़ी मशक्कत के बाद काफी समय के बाद उनको गाड़ी की बाड़ी को काटकर निकाला गया।
जिसमे एक बहुत ही ज्यादा गंभीर रूप से घायल हों गाया था।उसे भी इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।जिसके बाद दो और युवक को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी कार के अंदर ही मौत हो गई थी।इस घटना के सामने आने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग वहा पहुंच गए थे।हादसे के कारण सड़क से आना जाना बंद हो गया था।जिसके कारण सड़क के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।जेसीबी मशीन से सड़क से कार को और बिजली के पोल को हटाया गया।जिसके बाद यातायात को बहाल कराया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
