Wed. Oct 21st, 2026

नशे में धुत्त आरक्षक की करतूत आई सामने रायफल से किया कई राउंड हवाई फायरएसपी ने किया सस्पेंड

बिलासपुर रोड विक्की ढाबा का बताया जा रहा है जब आरक्षक अपनी रायफल से हवाई फायर कर रहा था उसी दौरान उसका यह वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया आरक्षक ने ढाबे में 5 से 7 बार हवाई फायर किया मामले को गंभीरता से लेते हुए कवर्धा एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। आरक्षक का नाम कोमल कुर्रे है जो की पहले भी 376 के आरोप में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है आरक्षक नशे में धुत्त था। हालाकि गनीमत यह रही कि इस फायर कांड में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई
आरक्षक ने नशे के हालत में चलाई गोली का सिलसिला यही नही रुका । बिलासपुर रोड विक्की ढाबा में किया 5 से 7 राउंड हवाई फायर करने के बाद अपने घर पहुंचने के बाद किया दीवाल में 2 राउंड फायर किया था जांच के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने जानकारी साझा की और आरक्षक के खिलाफ एफ आई आर कर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार लिया जाकर सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षक के खिलाफ पहले भी कुछ मामलों में विभागीय जांच चल रही है। आरक्षक कोमल कुर्रे नशे के हालत में था और अपने इंसास राइफल से फायर किया था।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed