
बिलासपुर,,, जिले में एसएसपी राजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा व चकरभाठा क्षेत्र के वेयरहाउसों में रेड की… Amazon, Flipkart सहित ऑनलाइन कंपनियों के गोदामों से चाकू जब्त किए गए… प्रबंधकों को तलब कर सख्त चेतावनी दी गई… जहाँ ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों एवं बड़े रिटेल स्टोर्स के सामान संग्रहीत किए जाते हैं! जिनमें प्रमुख रूप से Blue Dart, E-Cart, Amazon, Flipkart, Meesho, Blinkit एवं अन्य बड़े रिटेल स्टोर्स शामिल हैं!

निरीक्षण के दौरान कुछ वेयरहाउसों में चाकू (Knife) पाए गए… जिन्हें पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है! तथा इस संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है! ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त वस्तुएँ किसी अपराध कारित करने के उद्देश से क्रय-विक्रय तो नहीं की जा रही थी!

कार्रवाई उपरांत सभी संबंधित वेयरहाउस प्रबंधकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में तलब किया गया… जहाँ उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया… कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू एवं अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त पूर्णतः प्रतिबंधित है…!

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि इस प्रकार की किसी भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आती है! तो संबंधित वेयरहाउस/कंपनी के जिम्मेदार प्रबंधकों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…!
बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इस प्रकार की जांच एवं निगरानी आगे भी निरंतर जारी रहेगी…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
