
बिलासपुर,,, जमीन बेचने का झांसा देकर एक बिल्डर से 64 लाख रुपए की ठगी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है! मामला सन 2023 में सौदा तय होने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री न करा पीड़ित को 2 ढाई साल तक गुमराह करने का है!
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमंत साहू के मुताबिक गोंड़पारा निवासी पंकज पिता मोहन भोजवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई… कि वे पीएम कंस्ट्रक्शन के नाम से साझेदारी में जमीन खरीदकर भवन निर्माण का कार्य करते हैं! उनकी जान पहचान कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले से थी! टाकेश्वर ने उनकी मुलाकात लाल खदान निवासी नागेन्द्र राय से कराई…
आरोप है! कि टाकेश्वर पाटले और नागेन्द्र राय ने उन्हें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एक जमीन दिखा उनकी मुलाकात बोदरी निवासी हजिन्दर कौर व उनके पति ज्ञान सिंह से कराई… ज्ञान सिंह ने बताया कि जूना बिलासपुर में उनकी पत्नी के नाम पर जमीन है! जिसका सीमांकन नही हुआ है! बातचीत के बाद दोनो के बीच उक्त जमीन का सौदा तीन करोड़ रुपए में तय हो गया! उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 64 लाख रुपए आरोपियों को दिए… जब भी वे जमीन की रजिस्ट्री के लिए कहते तीनों उन्हें टालते रहे! इसी बीच उन्हें किसी के माध्यम से जानकारी मिली कि कथित जमीन मालिक ने उसी जमीन को बेचने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से भी 50 लाख रुपए ले लिए हैं!
तो पीड़ित ने फिर रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया भेद खुलने पर
पंकज भोजवानी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई.. मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ज्ञान सिंह, कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले और नागेन्द्र राय के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है! इसके पहले भी डकैती कांड में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले का नाम चर्चा में आया था! वहीं आरोपी नागेंद्र राय पूर्व उपसरपंच और कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रह चुके है! इनका भी नाम मस्तूरी गोली कांड के बाद सामने आया था! दोनो के खिलाफ जमीनों के कई मामलों में विवाद की खबरे आ चुकी है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
