
बिलासपुर,,, पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बिलासपुर से एक बड़ी तस्वीर सामने आई है! भर्ती में धांधली और नियमों में अचानक बदलाव का आरोप लगाते हुए सैकड़ों युवा पैदल ही रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं!
सोमवार को बिलासपुर पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में युवा हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए निकले… युवाओं का कहना है! कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के समय नियमों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी! फॉर्म भरते वक्त बताया गया था! कि किसी भी जिले से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं! लेकिन अब अचानक नए नियम लागू कर दिए गए हैं! जिससे कई उम्मीदवार परेशान हो गए हैं!
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आरोप है! कि अधिकारियों द्वारा उन्हें गुमराह किया गया! उनका सवाल है! कि यदि नियम पहले से तय थे!तो भर्ती शुरू करने से पहले उन्हें साफ-साफ क्यों नहीं बताया गया!
युवाओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए पैदल रायपुर जा रहे हैं! उनका कहना है! कि अगर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया… तो रायपुर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा!
प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग है! कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो.. अब देखना होगा कि शासन और प्रशासन इस पैदल मार्च को लेकर क्या कदम उठाता है! और युवाओं की शिकायतों पर क्या निर्णय लिया जाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
