
बिलासपुर,,,, रतनपुर थाना क्षेत्र, के बिल्हा ब्लॉक,बिलासपुर तहसील के ग्राम भरारी स्थित धान मंडी में जो तस्वीर सामने आई है! वह अन्नदाता के साथ हो रहे संगठित शोषण की जीती-जागती मिसाल है!
मंडी परिसर में प्रबंधक खुद सामने खड़ा होकर गरीब किसान से तय मानक से कहीं ज्यादा धान की पलटी करवाते हुए नजर आ रहा है!

यह कोई चोरी-छुपे की गई… गड़बड़ी नहीं… बल्कि खुलेआम, बेखौफ और पूरी दबंगई के साथ की जा रही लूट है!
अगर नाप-तौल नियमों के मुताबिक होती… तो धान सीधे सिलाई कर सुरक्षित रखा जाता…
लेकिन यहां जानबूझकर ज्यादा धान निकलवाया गया… ताकि किसान को नुकसान और दलालों को फायदा पहुंचे…!
कैमरे ने खोली पोल…
जिसे सालों से दबाया जा रहा था! वह आखिरकार आज उजागर हो ही गया!
वीडियो/तस्वीरें साफ बताती हैं! कि यह एक दिन की घटना नहीं, बल्कि रोज का खेल है!
अब सीधे सवाल — जवाब चाहिए
मंडी प्रबंधक पर तत्काल एफआईआर होगी कब?
अतिरिक्त निकाले गए धान की भरपाई कौन करेगा?
नाप-तौल विभाग की भूमिका संदिग्ध क्यों?
क्या जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा होगा या दोषियों के साथ?
अन्नदाता के पसीने की कीमत कौन चुकाएगा?
किसान पहले ही कर्ज, खाद-बीज और मौसम की मार झेल रहा है,
और अब सरकारी मंडी में ही उसकी मेहनत लूटी जा रही है।
प्रशासन की चुप्पी = अपराध में साझेदारी?
अगर इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई,
तो यह साफ माना जाएगा कि यह लूट ऊपर तक संरक्षण में चल रही है।
यह खबर नहीं, चेतावनी है!
आज भरारी मंडी, कल कौन?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
