
बिलासपुर…गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है! जहां BA LLB के एक छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया.. छात्र ने अपने किराए के मकान में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली… जिससे वह बुरी तरह झुलस गया…!
घायल छात्र की पहचान आयुष यादव के रूप में हुई है! जो विश्वविद्यालय में विधि संकाय का छात्र है! और मूल रूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है! घटना के तुरंत बाद उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है! चिकित्सकों के अनुसार छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है! और विशेषज्ञों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है!
जानकारी के अनुसार, आज से आयुष यादव की परीक्षा प्रारंभ होने वाली थी! आत्मदाह के प्रयास से कुछ समय पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की थी! जिसे पुलिस जांच के दायरे में ले रही है! इसके अलावा, आत्मदाह की कोशिश से जुड़ा एक वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी सामने आई है! जिसकी पुष्टि के लिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है!
सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी… पुलिस ने घायल छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है! और सोशल मीडिया गतिविधियों सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है!
फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि छात्र के शैक्षणिक, मानसिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
