
धमतरी,,,, शहर में उस वक्त सियासी भूचाल आ गया… जब कचरा गाड़ी और एक पुराने शाला भवन से देश के महापुरुषों, यहां तक कि प्रधानमंत्री की तस्वीरें बरामद हुईं! तस्वीरें कचरे के बीच पड़ी मिलीं… वहीं उसी स्थान पर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाओं की खेप भी मिलने से मामला और गंभीर हो गया… घटना सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया… और प्रशासन से लेकर राजनीति तक हलचल तेज हो गई…!
जानकारी मिलते ही कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे… कांग्रेसियों ने कचरे के ढेर से महापुरुषों की तस्वीरें निकालकर साफ कीं और इसे देश के महापुरुषों का खुला अपमान बताया… कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन, खासकर महापौर और भाजपा पर तीखा हमला बोला… उनका कहना है! कि महापुरुषों की तस्वीरों को इस तरह कचरे में फेंकना न केवल असंवेदनशीलता है! बल्कि यह देश के इतिहास और समाज के मूल्यों का भी अपमान है! साथ ही खुले में पड़ी एक्सपायरी दवाएं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं! जिसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए…
वहीं दूसरी ओर धमतरी के महापौर ने पूरे मामले पर सफाई दी! उन्होंने कहा कि महापुरुषों की तस्वीरें साफ-सुथरी गाड़ी में लाई गई थीं! और उन्हें कचरे में फेंकने का आरोप निराधार है! महापौर ने शाला भवन में तस्वीरें और एक्सपायरी दवाएं मिलने के लिए शिक्षा विभाग को जिम्मेदार ठहराया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की… साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं!
महापौर के अनुसार संबंधित भवन करीब 100 साल पुराना है! जिसे पहले नगर निगम ने शिक्षा विभाग को सौंपा था। अब इस भवन में अस्पताल बनाया जाना है! और हाल ही में इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया गया है! प्रशासनिक लापरवाही और विभागों के बीच तालमेल की कमी के चलते यह विवाद खड़ा हुआ है!
फिलहाल मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। अब सवाल यह है! कि महापुरुषों के अपमान और एक्सपायरी दवाओं के मामले में ठोस कार्रवाई होगी या यह मुद्दा केवल आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी तक सीमित रह जाएगा…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
