Wed. Oct 21st, 2026

तेज आवाज बनी महंगी: बिलासपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस का एक्शन, स्पोर्ट्स बाइक चालक पर 10 हजार का जुर्माना, युवाओं को सख्त संदेश—रफ्तार और शोर पर रखें लगाम, वरना होगी कड़ी कार्रवाई…

बिलासपुर,,, यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए… अभियान में तेज आवाज निकालने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ाई गई! अग्रसेन चौक पर चेकिंग के दौरान एक स्पोर्ट्स बाइक चालक को मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ पकड़ा गया… मामले को न्यायालय में पेश किया गया… जहां वाहन चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया… यातायात पुलिस ने युवाओं से अपील की है! कि वे मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें… अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी… इसी कड़ी में गाड़ियों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में वाहन चालन कर आम नागरिकों में भय एवं डर का माहौल निर्मित कर विपरीत मानसिक और शारीरिक अवस्था उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कठोर की जा रही है! देखा जा रहा है! कि शहर में युवा वर्ग स्पोर्ट्स बाइक एवं बुलेट का उपयोग करते हुए उसमें अत्यधिक मात्रा में मोडिफाईड साइलेंसर का उपयोग कर वाहनों का चालन कर रहे हैं! इसको दृष्टिगत रखते हुए जगह-जगह पर चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है! और जिस भी गाड़ियों में मोडिफाइड साइलेंसर के माध्यम से तीव्र गति के आवाज उत्पन्न की जा रही है! ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय भेजे जा रहे हैं!
            

इसी तरीके के वाहन चालन करते हुए एक वाहन चालक को स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए अग्रसेन चौक पर पॉइंट ड्यूटी पर तैनात टेंगों उप निरीक्षक पीलू मंडावी, आरक्षक यासीन एवं धुरी के टीम के द्वारा पकड़ी गई है! उक्त वाहन चालक द्वारा अत्यधिक तेज गति से वाहन से आवाज निकालते हुए वाहन चलाने पर वाहन को रोक कर पूछताछ किया गया… जिस पर उक्त वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग किया जाना पाया गया! जिसका विधिवत निरीक्षण और जांच करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय भेजी गई!
न्यायालय द्वारा उक्त वाहन चालक के विरुद्ध 10000/- की राशि से दंडित की गई है! अतः समस्त वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर की विशेष अपील है! कि वाहनों पर किसी भी तरीके का मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें इस तरीके के वाहन चालक के दौरान यातायात नियमों को उल्लंघन किए जाने पर सख्त एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी…!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed