
बिलासपुर,,,, घर में नहीं खाने को अम्मा चली भुनाने को… ये हाल है!कंगाल नगर निगम प्रशासन का… निगम के खुद के बिजली का बिल पौने 2 सौ करोड़ के लगभग का बकाया है! और मेयर ने स्विमिंग पूल से लगे ग्रीन गार्डन मैदान को निःशुल्क रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगियों के लिए एक संस्था को दे दिया है!

मैदान में 7 बांस का स्ट्रक्चर लगा विद्युत पोल लगाए गए है! जिनमें दर्जन_दर्जन भर फ्लड लाईट लगे है! माइक लगा है!
जाहिर है! कि बड़ी तादात में बिजली का खर्च हो रहा है! सवाल यह उठ रहा है! कि खुद कर्जे के पहाड़ पर बैठा नगर निगम ऐसी दानवीरी क्यों कर रहा है! वो भी तब जब खुद के बिजली के बिल का पौने 2 सौ करोड़ का भुगतान बकाया है! ऐसा नहीं है! कि इस तरह का आयोजन केवल ग्रीन गार्डन मैदान पर हो रहा है! ठंड के दिनों में आम तौर पर जगह जगह रात्रि कालीन फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है! जन प्रतिनिधि इस तरह के आयोजनों में मुख्य अतिथि बनने के चक्कर में आखिर कब तक निगम को कर्ज के बोझ से लादते रहेंगे… ये बड़ा सवाल है!
फ़ंडा आयोजन का…
जिस ग्रीन गार्डन मैदान को नगर निगम की मेयर ने निःशुल्क क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दे रखा है! जिन्होंने आधा दर्जन से अधिक कारोबार संचालकों से बकायदा विज्ञापन शुल्क लेकर उनके संस्थान का विज्ञापन बोर्ड भी चारो तरफ लगा रखा है! फिर ये फोकट फण्डी क्यों…
मुंगेली नाका ग्रीन पार्क मैदान को मेयर की अनुशंसा और आदेश पर निशुल्क रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दिया गया है!
प्रवीण शुक्ला,
जोन कमिश्नर जोन क्रमांक-3
टाउन हॉल नगर निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
