
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन के जरिए क्रिकेट और IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है! लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस की घेराबंदी में फंस गया! यह कार्रवाई शहर में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन जुए के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है!
फरार आरोपी नेहरू चौक से दबोचा गया…
पुलिस को सूचना मिली थी! कि सट्टा प्रकरण में शामिल आरोपी सैंकी सलूजा लगातार ठिकाने बदल रहा है! और शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय है! 17 जनवरी 2026 को नेहरू चौक के पास सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया… पूछताछ में सामने आया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल ऐप के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिलाता था!
आईफोन और मोबाइल से चलता था कारोबार…
पुलिस जांच में आरोपी के पास से एक आईफोन-17 प्रो, एक मोटोरोला मोबाइल और 2000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं!मोबाइल की जांच में क्रिकेट सट्टे से जुड़े डिजिटल सबूत मिले… जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टे का संचालन कर रहा था!
गिरफ्तारी के बाद खुली पूरी कड़ी...
प्रकरण में 6 जनवरी 2026 को आयुष अग्रवाल को महाराणा प्रताप चौक व्यापार विहार क्षेत्र से क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया था!उसके मोबाइल से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को सैंकी सलूजा की भूमिका का पता चला… जो घटना के दिन से फरार था! लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया…
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद कर रहा है, ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ऑनलाइन जुए पर कड़ी नजर…
सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि मोबाइल और ऐप के माध्यम से चल रहे जुए के नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है! शहर में कहीं भी क्रिकेट, आईपीएल या किसी अन्य खेल के नाम पर सट्टा खिलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा…?

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
