
बिलासपुर,,, अमेरी की जिस भूमि में मवेशी तक रहना पसंद नही करते थे! मतलब कोई डेयरी संचालक जाने तैयार नही थे! उसी एरिया में अब लोग रह रहे… 17- 18 साल में यहाँ बड़ी- बड़ी कॉलोनियां तन गई जमीनों के रेट 1500 से 2000 रुपये वर्गफुट पहुँच गए…
सरकार ने शहर को गन्दगी और मच्छर मुक्त करने गोकुल धाम योजना के तहत गोकुल धाम बसाने क्रियान्वयन एजेंसी नगर निगम को 25-30 एकड़ भूमि और करोडो दिए… ताकि डेयरी का मॉडल बनवाकर शहर के गौ पालकों को आकर्षित कर उनकी डेयरियों को यहां गोकुल नगर में शिफ्ट करा शहर को मवेशी मुक्त बनाया जा सके… योजना का क्या हाल रहा पूरे शहर ने देखा, प्रशासन ने इन 16-17 सालो में क्या और कितना प्रयास गोकुल धाम को बसाने किया ये भी किसी से छिपा नही है! पिछले डेढ़- पौने दो दशक में अफसर यहाँ मुड़कर देखने तक नही गए… जिसकी गवाही शहर के अंदर संचालित डेयरियां और शहर व शहर से लगे क्षेत्र की सड़कों पसरे मवेशियों के झुंड दे रहे…!
योजना का हाल देख जमीन कारोबारियो, कतिपय अफसरो और इन्वेस्टरों ने यहां वामनावतारो की तरह जमीने खरीद डाले,,, कालोनिया बसाने, प्लाट काटने और मकान बनाकर बेचने दाव लगा दिया। राजस्व विभाग के अफसरों की कलम मौके पर पूरे खेल की गवाही दे रहा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
