
00 तो क्या मांडवाली बादशाह के इशारे पर तय हो रहा सौदा…
00 और सवाल न्यायधानी में संचालित स्पा सेंटरों पर भी क्या सब नियम से चल रहे…?…
बिलासपुर,,,, पूर्व एडिशनल एसपी और सिविल लाइन पुलिस पर स्पा संचालक लोकेश सेन ने अवैध उगाही और भयादोहन का आरोप लगा खलबली मचा दी है! पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत भी पुलिस महानिरीक्षक से की है! इसका वीडियो भी सामने आया है! जिसमे पीड़ित ने खुलेआम एएसपी का नाम लिया है!

आईजी को की गई लिखित शिकायत में महाराणा प्रताप चौक निवासी 36 वर्षीय लोकेश सेन पिता रामकुमार सेन ने बताया कि उनका एक्वा वेलनेस स्पा प्राईवेट लिमिटेड के नाम से ए.वी. प्लाजा रिंग रोड-2, महाराणा प्रताप चौक और 36 मॉल के सेकेंड फ्लोर पर संचालित है! उनके इन संस्थानों में 14 कर्मचारी कार्य करते है!

इतना ही नही संस्थान में आने वाले ग्राहको का नाम, पता उनके रिजस्टर में रजिस्टर्ड है! आरोप है! कि पुलिस कर्मचारियो द्वारा मंथली रकम मागने है! और रकम न देने पर बार-बार स्पा में चेकिंग के नाम से दबाव बना कर्मचारियो व ग्राहको के समक्ष अनावश्यक पुछताछ कर परेशान किया जा रहा… जिससे व्यवसाय को नुकसान और बदनामी हो रही है! स्पा संचालक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माग की है!

स्पा में क्या चल रहा धंधा कैसे चल रहा ये सबको पता है! रायपुर, भिलाई, दुर्ग समेत अन्य शहरों में छापे के दौरान क्या और कैसी कार्रवाई की गई ये जाहिर है! लेकिन स्थानीय पुलिस की माने तो न्यायधानी में सारे स्पा एक नम्बर पर चल रहे या पैसा चल रहा ये बड़ा सवाल है!

क्योकि ऐसे आरोप तो लग रहे… हालाकि पुलिस ने पिछले दिनों जगमल चौक के एक स्पा सेंटर में छापामार 5-6 लड़कियों और महिलाओ को पकड़कर यहाँ अवैधानिक गतिविधियां संचालित होने का दावा किया था! तो क्या शहर के अन्य स्पा वैधानिक तौर पर चल रहे सवाल तो उठ रहा…

स्पा सेंटर संचालक अमन सेन द्वारा लगाए गए इस गम्भीर आरोप को लेकर पूर्व एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल से उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल कर सच्चाई जानने का प्रयास किया गया घण्टी भी गई परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
