
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र के देवनन्दन नगर में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित ओयो होटल को सील कर दिया…

देवनंदन नगर में बिना अनुमति तीन मंजिला भवन का निर्माण कर उसमें होटल संचालन किया जा रहा था!स्थानीय रहवासियों की लगातार शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की…

रहवासियों का आरोप था! कि होटल में रोजाना संदिग्ध युवक-युवतियों का आना-जाना बना रहता था! जिससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा था! महिलाओं और युवतियों को असुरक्षा का एहसास हो रहा था!

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम अधिकारियों ने भवन के दस्तावेजों की जांच की… जिसमें स्पष्ट हुआ कि भवन का नक्शा केवल रिहायशी उपयोग के लिए स्वीकृत था!
जांच के दौरान पाया गया कि भवन में होटलनुमा कमरे बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं! जो नियमों का सीधा उल्लंघन है! बिना अनुमति निर्माण और अवैध व्यवसाय संचालन को गंभीर अपराध मानते हुए नगर निगम ने सोमवार को होटल को सील कर दिया…
यह ओयो होटल अंकित सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था!कार्रवाई के दौरान निगम अमले ने होटल को बंद कर सील लगाई. जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली…
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि रिहायशी इलाकों में अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… शहर के अन्य इलाकों में भी ऐसी शिकायतों की जांच कर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
