
बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है! जिसने कानून-व्यवस्था और सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! मामला सकरी थाना क्षेत्र का है! जहाँ भू-माफियाओं ने नाबालिग बच्चों की करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए उनके जीवित पिता को ही सरकारी कागजों में ‘मृत’ घोषित कर दिया…!
रायगढ़ निवासी मनीष कुमार शुक्ला के तीन नाबालिग बच्चों के नाम सकरी क्षेत्र में कीमती जमीन है! आरोप है! कि जांजगीर-चांपा निवासी अखिलेश कुमार पांडेय और उसके साथियों ने सुनियोजित साजिश के तहत मनीष शुक्ला को कागजों में मृत दर्शाया और फर्जी दस्तावेजों के सहारे बच्चों की जमीन का नामांतरण कर विक्रय कर दिया… हैरानी की बात यह है! कि इस पूरी प्रक्रिया में न रजिस्ट्री कार्यालय ने आपत्ति उठाई और न ही राजस्व विभाग ने किसी तरह की जांच की…
पीड़ित मनीष कुमार शुक्ला बीते एक महीने से न्याय की आस में सकरी थाना के चक्कर काट रहे हैं! 22 दिसंबर को उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने बयान और दस्तावेज तो ले लिए, लेकिन आज तक FIR दर्ज नहीं की गई! आरोप है! कि भू-माफियाओं के प्रभाव में पुलिस कार्रवाई से बच रही है!
मनीष शुक्ला का कहना है! कि जब वे खुद थाने में मौजूद हैं! तो फिर उन्हें कागजों में मृत कैसे दिखाया जा सकता है! नाबालिग बच्चों की जमीन बेच दी गई… लेकिन न तो बच्चों को कोई मुआवजा मिला और न ही इसकी जानकारी दी गई! अब हालात ऐसे हैं! कि पीड़ित पिता को अपने ‘जिंदा’ होने के प्रमाण लेकर एसपी कार्यालय के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं!
इस मामले ने न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली, बल्कि रजिस्ट्री ऑफिस और राजस्व विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं! सवाल यह है! कि क्या इस जमीन घोटाले में सिस्टम की मिलीभगत है! या फिर पुलिस पर भू-माफियाओं का दबाव? फिलहाल पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है! लेकिन एक जिंदा इंसान का कागजों में मृत होना व्यवस्था पर बड़ा तमाचा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
