Wed. Oct 21st, 2026

रतनपुर में नशे पर बड़ा वार, थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस–एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 14 किलो से अधिक गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त, फरार आरोपी की तलाश जारी…

बिलासपुर,,,, रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.336 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जब्त गांजा की कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये आंकी गई है! वहीं दो मोटर साइकिल भी जब्त की गई हैं! मुखबिर की सूचना पर नेवसा रोड–जाली मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई! एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया… जिसकी तलाश जारी है! आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है! तथा अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, कि दिनाँक 18/01/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि 03 व्यक्ति ग्राम गिधौरी की ओर से 02 मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉजा बिक्री करने नेवसा रोड से ग्राम जाली की ओर ले जाने वाले हैं। कि सुचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर नेवसा रोड ग्राम जाली में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहाँ 03 व्यक्ति 02 अलग-अलग मोटर सायकल में जिनमें से एक व्यक्ति आशीष कश्यप निवासी गिधौरी का मोटर सायकल से उतरते ही अंधेरा होने का फायदा उठाते भाग गया, और अन्य 02 व्यक्तियों की तलाशी लेने पर 14.336 किलोग्राम गॉजा कीमती 1,40,000 रूपये रखे हुये मिला जिसको जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फरार आरोपी आशीष कश्यप की पतासाजी की जा रही है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed