
बिलासपुर,,, कोनी पुलिस ने देवनगर में छापा मारकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों से पुलिस ने ताशपत्ती के अलावा 72 हजार रुपए नगद और तीन मोटरसाइकल जप्त किया है!
मिली जानकारी के अनुसार कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देवनगर के एक घर में जुआरियों का मेला लगा है! सूचना की जानकारी अधिकारियों को दी गई! इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम 20.01.2026 को रात में देवनगर कोनी में प्रमोद कौशिक के घर में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई! रेड के दौरान आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते एवं खिलाते हुए मिल गए… सभी को पकड़ने के बाद पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर जुआ संचालन करना स्वीकार किया… आरोपियों के विरुद्ध पहले भी जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी हैं! आरोपियों को दिनांक 20.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है! और दिनांक 21.01.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा…
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, प्र आर बालेश्वर तिवारी, आर थमेंद्र रात्र, आरक्षक संजय गोस्वामी,आर रामकुमार बघेल की सराहनीय भूमिका रही…
गिरफ्तार आरोपी 👇 👇 👇
1. प्रमोद कौशिक पिता हरिराम कौशिक उम्र 32 साल साकिन देवनगर थाना कोनी जिला बिलासपुर
2. रवि कौशिक पिता स्व. सगरिया कौशिक उम्र 26 वर्ष साकिन देवनगर महामाया चौक के पास थाना कोनी जिला बिलासपुर
3. निक्कू राव उर्फ निखिल राव पिता स्व. नरेन्द्र राव उम्र 23 साल निवासी देवनगर शा0प्रा0 शाला के पास थाना कोनी जिला बिलासपुर
4. देवेन्द्र सिंह ठाकुर पिता मानिक लाल ठाकुर उम्र 44 वर्ष साकिन देवनंदन नगर फेस 1 मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर
5. संतोष राजपुत पिता स्व. वीरू राजपूत उम्र 40 वर्ष साकिन ज्योति विहार रामाग्रीन सिटी के पास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
6. मनेाज महानंद पिता हरिश्चंद्र महानंद उम्र 49 वर्ष साकिन अटल आवासमुक्ति धाम के पास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
7. अतिश ताम्रकार पिता अशोक ताम्रकार उम्र 30 वर्ष साकिन देवनगर बाम्बे आवास ब्लॉक सी-2 क्वा न0 13 थाना कोनी बिलासपुरMaps
जप्त मशरूका… 👇👇👇
• 02 बंडल 52 पत्ती ताश
• 01प्लास्टिक कारपेट
• नगद रकम ₹ 71,850/-
• 05 नग मोबाइल फोन
• 03 नग मोटर सायकल
कुल अनुमानित कीमत: ₹2,21850/-
(दो लाख इक्कीस हजार आठ सौ पचास रुपये)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
