
बिलासपुर,,, जिले के सकरी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिसने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है! वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षक कथित तौर पर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले को खत्म करने के नाम पर पीड़ित से अवैध रूप से पैसे की मांग करता हुआ नजर आ रहा है! लगातार पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों और जवानों के वायरल हो रहे वीडियो से पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है! इस वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है! और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है!


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अमित पोर्ते बताया जा रहा है! आरोप है! कि आरक्षक ने ड्रिंक एंड ड्राइव के एक मामले में कार्रवाई से बचाने और केस को रफा-दफा करने का भरोसा दिलाते हुए पीड़ित से सौदेबाज़ी की… पीड़ित ने इस बातचीत को रिकॉर्ड करते हुए स्टिंग ऑपरेशन कर लिया… जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मुद्दे को उजागर कर दिया है! जिसके चलते बिलासपुर पुलिस पर अब कानून के नाम पर वसूली के आरोप लग रहे है! और खाकी पर दाग लग रहे है! फिलहाल देखना होगा कि इस वीडियो की सत्यता की कब तक जांच होती है! और वसूलीबाज संगठित सिंडिकेट का कब तक पर्दाफाश उच्च अधिकारी कर पाते है!आम लोगों में इस तरह की घटनाओं से पुलिस की छवि धूमिल होती है! अब सबकी नजरें जांच पर टिकी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
