
बिलासपुर,,, सिम्स अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया… जब गायनिक वार्ड में डिस्चार्ज को लेकर विवाद हिंसक हो गया… भर्ती महिला मरीज के परिजन जल्द डिस्चार्ज टिकट बनाने की मांग कर रहे थे! ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स द्वारा शांति बनाए रखने की समझाइश देने पर परिजन भड़क गए.. और एक महिला परिजन ने नर्स को थप्पड़ मार दिया..
घटना के समय वार्ड में इंटर्न डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे!बताया जा रहा है! कि मरीज रोशनी और उसके पति चंद्रशेखर नायक के परिजन डॉक्टरों से भी बदतमीजी कर रहे थे! जब इसका विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया! स्थिति संभालने पहुंचे सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट की गई… और अन्य नर्सिंग कर्मियों से धक्का-मुक्की हुई…
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया!सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया… प्रबंधन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है!
इस घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में रोष व्याप्त है! नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए तत्काल सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
