
बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी गौठान में बदहाली और लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है! यहाँ इलाज की कमी के चलते एक गाय और बछड़े की मौत हो गई है! जिससे गौ सेवकों में भारी आक्रोश है! गौ सेवकों का आरोप है! कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं! और गौठान में पशु चिकित्सक तक की व्यवस्था नहीं की गई है! आइए देखते हैं! इस पूरी अव्यवस्था पर हमारी यह विशेष रिपोर्ट…..
बिलासपुर न्यायधानी के सिरगिट्टी स्थित गौठान में एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है! यहाँ एक गाय और एक बछड़े की मौत के बाद हड़कंप मच गया है! घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में गौ सेवक मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया…
गौ सेवकों का सीधा आरोप है! कि नगर निगम और संबंधित विभाग की घोर लापरवाही के कारण बेजुबान अपनी जान गंवा रहे हैं! गौठान में न तो बीमार पशुओं के लिए कोई स्थायी पशु चिकित्सक मौजूद है! और न ही उनकी बुनियादी सेहत का ख्याल रखा जा रहा है! बदहाली का आलम यह है! कि कई पशु वर्तमान में भी बीमार हैं! लेकिन उन्हें उपचार नसीब नहीं हो रहा है…! गौ सेवक सूरज सिंह ने इस पूरी अव्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व में भी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को गौठान की सुध लेने और यहाँ डॉक्टर तैनात करने के लिए लिखित व मौखिक निवेदन किया गया था! बावजूद इसके अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही… आलम यह है! कि चारे और साफ पानी की किल्लत के बीच अब पशु दम तोड़ने लगे हैं! आक्रोशित गौ सेवकों ने अब प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है! कि यदि नगर निगम व्यवस्था संभालने में अक्षम है! तो इसकी जिम्मेदारी गौसेवकों को सौंप दी जाए… उन्होंने मांग की है! कि तत्काल प्रभाव से यहाँ पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
