
00 वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई माउथ फायरिंग, सब सन्न…
00 चमचागिरी के बाद बिलासपर से फिर बमचक संदेश…
बिलासपुर,,, बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी नवनियुक्त जिला शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षो के शपथ समारोह में स्थानीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और बड़े नेताओं की मौजूदगी में एक दूसरे के खिलाफ सरेआम भड़ास निकाली। वही नए शहर अध्यक्ष ने भी सख्त तेवर दिखाए की ये सब नही चलेगा। नेता छोटा हो या बड़ा चाहे कोई भी हो जो अनुशासन की सीमा लांघेगा जो कांग्रेस की विचारधारा के अगेंस्ट जाएगा उस पर अनुशासन का डंडा वे चलाएंगे ही।
कांग्रेस भवन में आयोजित शपथ समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने जहां मंचस्थ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह कहकर खलबली मचा दी कि जब चुनाव का समय आता है नेताओ के कार्य व्यवहार और भाषा में बदलाव आ जाता है, कांग्रेसी ही कांग्रेसी को हराते है। केवल कांग्रेस अध्यक्ष का पद ही नही अनुशासन बिगाड़ने वालो के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार भी दिया जाना चाहिए तभी पार्टी संगठन में अनुशासन होगा नही तो यही हाल रहेगा।
वहीं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिना नाम लिए पूर्व जिलाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नसीहत दी कि अखबारों की सुर्खियों में बने रहने से कोई नेता नही बन जाता, कार्यकर्ताओ को जोड़े संगठित कर पार्टी के लिए काम करे पेपर के पीछे न जाये सीनियर नेता सब देख रहे उन्हें उनके अच्छे काम का सुखद परिणाम मिलेगा ही,,,
मंच पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
