
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले की सकरी तहसील के ग्राम हांफा में आदिवासी भूमि से जुड़ा मामला अब केवल राजस्व विवाद नहीं रहा… सरकारी दस्तावेज यह साफ दिखाते हैं! कि कलेक्टर के सख्त और सशर्त आदेश के बावजूद आदिवासी जमीन की खरीद-फरोख्त को इस तरह अंजाम दिया गया… मानो कानून सिर्फ फाइलों तक सीमित हो…
यह वही मामला है! जिसमें दस्तावेजों के आधार पर सामने आया है! कि आदिवासी भूमि की बिक्री के लिए दी गई अनुमति सामान्य नहीं बल्कि सशर्त थी! और शर्तों के उल्लंघन पर अनुमति स्वतः निरस्त मानी जानी थी! अब वही शर्तें पूरे प्रकरण का सबसे बड़ा सवाल बन चुकी हैं!
राजस्व प्रकरण क्रमांक 08/अ-21/2019-20 में 23 जनवरी 2021 को तत्कालीन कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 165(6) के तहत विशेष अनुमति दी गई थी! यह अनुमति इंदरराम नेताम, पिता स्व. मेलाराम नेताम, निवासी ग्राम हांफा की आदिवासी भूमि के लिए थी! आदेश में स्पष्ट दर्ज है! कि भूमि का उपयोग सीमित रहेगा… तीन वर्षों तक किसी भी प्रकार का आगे विक्रय या हस्तांतरण नहीं होगा… और शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा…!
यह अनुमति ग्राम हांफा, तहसील सकरी की कुल 3.16 एकड़ भूमि के लिए दी गई थी, जिसमें खसरा नंबर 24/1, 59/3, 133, 135, 451, 756, 989 और 990 शामिल हैं! यह जमीन आदिवासी स्वामित्व की थी! जिस पर कानून और संविधान दोनों का विशेष संरक्षण लागू है!
कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाती रजिस्ट्री: सकरी के हांफा में आदिवासी जमीन पर माफिया का कब्जा, प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल
हांफा में आदिवासी जमीन पर माफिया का कब्जा, इसी आदेश के आधार पर यह भूमि सुभाष सिंह राजपूत, पिता हरिकृष्ण सिंह राजपूत को बेची गई! दस्तावेजों में विक्रय मूल्य 15 लाख 10 हजार रुपये दर्ज है! यहीं से यह मामला सामान्य खरीद-फरोख्त से निकलकर प्रशासनिक जवाबदेही का प्रश्न बन जाता है!
सबसे गंभीर पहलू यह है! कि कलेक्टर के आदेश में शर्तों का स्पष्ट उल्लेख होने के बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में आगे की गतिविधियों पर समय रहते कोई प्रभावी रोक क्यों नहीं लगी। जिन फाइलों में “शर्त उल्लंघन पर अनुमति स्वतः निरस्त” लिखा है! वही फाइलें आगे की रजिस्ट्रियों के समय निष्क्रिय क्यों रहीं—यह सवाल सीधे जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर उठता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
