
बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने शासकीय घास भूमि को अपनी बताकर बिक्री करने वाले फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी नदीम अहमद अपने साथियों के साथ मिलकर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए शासकीय भूमि को निजी बताकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था! मामले में 8 माह से फरार चल रहे… आरोपी को सूचना के आधार पर उसके निवास से घेराबंदी कर पकड़ा गया! पुलिस जांच में सामने आया कि बिना कलेक्टर की अनुमति शासकीय भूमि की खरीद-बिक्री कराई गई! आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में तीन अपराध दर्ज हैं!

पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया! प्रार्थी मोह. आजम खान पिता स्व. असलम खान उम्र 47 वर्ष निवासी विकास नगर कुसमुण्डा जिला कोरबा का दिनांक 26.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खमतराई प.ह.नं. 17/25 खसरा नं. 559/1/थ/6 में से रकबा 1500 वर्ग फिट को नदीम अहमद के माध्ध्यम से मूलभूत स्वामी विश्वनाथ राय से 1875000/-रू. में वर्ष 2022 में क्रय किया था! जिसका पंजीयन बाद भूमि का नामांतरण कराने हेतु आवेदन देने पर तहसील कार्यालय से उक्त भूमि को छोटे बड़े झाड़ के मध्य जंगल के मध्य में शासकीय भूमि दर्ज होना एवं बिना कलेक्टर के अनुमति के खरीदी बिक्री नहीं किया जा सकता है! कहते हुये नामंतरण निरस्त कर दिया गया… इस प्रकार नदीम अहमद उक्त शासकीय भूमि का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने साथी श्रेयांश कौशिक, विश्वनाथ राय के साथ मिलकर रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी किया है! इसी प्रकार प्रार्थिया कौशिल्या थवाईत पति चन्द्रशेखर थवाईत निवासी गीतांजली सिटी फेस 2 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर की एवं प्रार्थी संजय कुमार जायसवाल निवासी रामनगर चिंगराजपारा द्वारा उक्ताशय का रिपोर्ट दर्ज कराने पर क्रमश अप.क्र. 759/25, अप.क्र. 760/25 एवं अप.क्र. 867/25 कायम कर विवेचना में लिया गया… प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी नदीम अहमद, श्रेयांश कौशिक एवं विश्वनाथ राय का पतासाजी किया जा रहा था! कि आज दिनांक 21.01.2026 को सूचना मिला कि आरोपी नदीम अहमद अपने सकुनत पर आया हुआ है! उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया! जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार, सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकंडा निमितेश सिंह के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी नदीम अहमद के सकुनत पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है!
अप. क्र.- 759/2025 धारा – 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि
अप. क्र.- 760/2025 धारा – 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि
अप. क्र.- 867/2025 धारा – 420, 34 भादवि
आरोपी…👇👇
नदीम अहमद पिता वसीम अहमद उम्र 33 वर्ष निवासी टिकरापारा पुराना हाई कोर्ट के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
