
बिलासपुर,,,, न्यायधानी के सरकारी जमीन में कब्जे के खेल और वामन अवतारों के बढ़ते पग को लेकर हड़कंप मचा हुआ है! शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर लगरा के चर्चित आबादी भूमि को मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा बेचने के मामले के तूल पकड़ने पर शुक्रवार को पटवारी तय नोटिस के मुताबिक मौके का सीमांकन करने पहुंचे
तो सरपंच और मेडिकल स्टोर संचालक ने बाहर होने का हवाला दिया जिससे पटवारी पंचनामा तैयार कर 27 तारीख को पुनः सीमांकन की चेतावनी देकर लौट गए…
मामले के तूल पकड़ने के बाद तहसीलदार ने पटवारी रूपेश गुरुद्वान को जांच के लिए निर्देश दिए… तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी अपने सहायक के साथ तय समय पर मौका मुआयना और सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे…
नोटिस के बाद भी मौके पर उपस्थित न होने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक, सरपंच और अन्य पक्षकारों को सीमांकन कार्रवाई के लिए मौके पर तलब किया…
पर सरपंच और मेडिकल स्टोर संचालक ने बाहर होने का हवाला देकर उपस्थिति पर असमर्थता जताई… पटवारी ने मौके पर ही पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर वहां चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने का निर्देश देकर पुनः 27 जनवरी को सभी पक्ष कारों को नोटिस जारी कर तलब करने और इस बार मौके पर उपस्थित न होने पर एक एक पक्षीय कार्रवाई होने की चेतावनी दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
