
बिलासपुर में क्राइम ब्रांच के पुराने और तारबाहर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा मचाया। उसने हेड कॉन्स्टेबल और आरक्षक को धमकाते हुए गाली भी दी, जिसके बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान उनके बीच जमकर हाथापाई भी हुई और एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। दरअसल, शराबी आरक्षक IPL क्रिकेट मैच में सट्टेबाजों से सेटिंग करना चाहता था, लेकिन बात नहीं बनी तो वह अपनी पहुंच का धौंस दिखाते हुए हेड कॉन्स्टेबल और आरक्षक को धमकी देते हुए गाली देने लगा। विवाद सामने आने के बाद SP रजनेश सिंह ने इन तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि गुरुवार की रात पुलिसकर्मियों के बीच आपस में विवाद होने की जानकारी मिली थी। इस दौरान एक आरक्षक नशे में मिला है। वहीं, दो पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक तौर पर उसके साथ हाथापाई कर दी। लिहाजा, तीनों को लाइन अटैच किया गया है। पुलिसकर्मियों की इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
