
बिलासपुर मुंगेली जिले से
वन विभाग की क्रूरता की खबर सामने आई है.जहा आदिवासी युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर फारेस्ट कर्मचारियों ने सारी हदें पार करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका तस्वीर भी सामने आई है यह तस्वीर आप को विचलित कर सकती है
मामला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र लोरमी वन विभाग क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रार्थी युवक विशंभर मरावी खुड़िया रेंज के सरगढ़ी का रहने वाला बताया जा रहा है । पीड़ित युवक के अनुसार जंगल काटने, और हाथी को मारने सहित कई आरोप लगाते हुए सुबह 5 बजे उसके घर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी प्रबल दुबे,आशीष, बजरंग सहित अन्य फारेस्ट कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। बेरहमी से मारपीट के निशान दिखाते हुए पीड़ित ने बताया कि कर्मचारियों ने उसे जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट की है। कर्मचारियों की बर्बरता का आपको विचलित कर सकता है।इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई है.. वही वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है। वही इस मामले की शिकायत अजाक थाने में भी की गई है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

