Wed. Oct 21st, 2026

ये है न्यायधानी भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप में हो गई लूट और चाकूबाजी

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से लूटपाट और चाकू बाजी करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि, सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक में स्थित सरजू पेट्रोल पंप में बीती रात दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे।जहां पेट्रोल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विवाद करते उन्होंने पैसे लूटने की कोशिश की इतना ही नहीं जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार चाकू से कर्मचारी के हाथ में हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed