
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बड़ा हादसा सामने आया है।जहा बिजली विभाग की लापरवाही से एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई।पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
दरअसल पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनोचा कालोनी रिहायशी इलाके का है।सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास विद्युत के पोल में लाइन में ठीक करने के लिए विद्युत कर्मचारी बिजली के खंबे में चढ़कर उसे ठीक करने लिए गया था।

लेकिन खंबे की बिजली चालू होने के कारण उसकी चपेट में आगया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।वही इस घटना के बाद नेहरू नगर जोन में कार्यरत सहायक लाइन मेन मृतक गौतम भोई के परिजन बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगा रहे है।यदि बिजली बंद रहती तो यह घटना नही होती।लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दिए बगैर सुरक्षा के उसे खंबे में बिजली सुधारने के लिए चढ़ा दिया गया।वही इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारी कुछ नही बोल रहे है।जांच करने की बात कह रहे है।

यह कोई पहली घटना नही है।इसके पहले भी ऐसे कई हादसे सामने आए है।जहा पर बिजली ठीक करने गए लाइन मेन करंट की चपेट में आने से उनको अपनी जान गवानी पड़ी है।आज फिर यही घटना सामने आई है।कई हादसे होने के बाद भी बिजली विभाग के द्वारा लापरवाही समझ से परे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
