
बिलासपुर में बारात आये दो युवक मालगाड़ी के चपेट में आ गये। दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार मालगाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गये है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा नगोई की है। यहां सूर्यवंशी परिवार में शादी का कार्यक्रम था। बीते गुरूवार को गांव से बारात सीपत क्षेत्र के ग्राम अमरनारा गई थी। छठ सूर्यवंशी के घर बारात आई थी। शादी में खाना खाने के बाद कुछ बाराती वापस अपने गांव लौट गये थे। कुछ गांव में ही रुक गए। इनमें अरूण खरे 30 वर्ष, शिवा सोनी 28 वर्ष भी गांव में ही रुके थे। दोनों खाना खाने के बाद रात में गांव से लगे एनटीपीसी जाने के लिए बनी रेलवे ट्रैक के पास टहलने गए थे। दोनों ट्रैक किनारे बैठकर बात करते करते सो गये। रात में करीब तीन बजे के आसपास मालगाड़ी आई और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना में अरूण खरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिव सोनी के दोनों पैर कट गये। हादसे के बाद घायल सोनी दर्द से चीखने लगा। आसपास के गांव वाले आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान मृतक और घायल शराब के नशे में तो नहीं थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
