Sat. Oct 17th, 2026

चाकू लहराकर “पार्टी फंड” मांग रहा था युवक, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दिखाया असली एक्शन; पचरी घाट में शराब के लिए उगाही की कोशिश नाकाम, आरोपी दबोचा गया और धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल…

बिलासपुर,,, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई बिलासपुर जिले में 14 फरवरी 2026 की रात हुई घटना के बाद की गई! प्रार्थी समीर खरे (17 वर्ष), निवासी पचरीघाट, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात करीब 8:15 बजे अपनी फर्नीचर दुकान बंद कर रहा था, तभी आरोपी सृजनेश शर्मा (26 वर्ष) दुकान में घुस आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर उसने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने पास में मौजूद आकाश आहुजा से भी पैसों की मांग की और चाकू दिखाकर भयभीत किया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed