
बिलासपुर,,, शहर के सबसे व्यस्त चिकित्सा संस्थान सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है!संयुक्त कार्रवाई में 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं! मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है! जबकि चोरी की बाइक खरीदने वाले अल्ताफ उर्फ मोमिन को भी गिरफ्तार किया गया है!
पिछले कुछ समय से सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं! अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी! इसी दौरान 27 जनवरी को सरकंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो किशोर एक एक्टिवा को संदिग्ध स्थिति में चलाते मिले एप आधारित सत्यापन में वाहन चोरी का निकला और मामला सिटी कोतवाली के अपराध से जुड़ा पाया गया!
पूछताछ में खुला पूरा नेटवर्क...
संयुक्त टीम की पूछताछ में 17 वर्षीय किशोर ने अपने 15 वर्षीय साथी के साथ मिलकर सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया… आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 5 वाहन बरामद किए गए… जिनमें—एक्टिवा CG12-AJ-5669
पल्सर CG10-AB-4435, एचएफ डीलक्स CG10-AG-3732, हीरो होंडा पैशन प्रो CG10-EK-3906
एक काले रंग की बिना नंबर एक्टिवा शामिल हैं! आरोपियों ने नांदघाट दामाखेड़ा टेमरी मेला क्षेत्र से भी एक एक्टिवा चोरी करना कबूला है!
2 हजार में खरीदी चोरी की बाइक…
जांच में यह भी सामने आया कि हीरो होंडा पैशन प्रो को अल्ताफ उर्फ मोमिन, निवासी अशोक नगर मुरूम खदान खमतराई सरकंडा को मात्र 2000 रुपये में बेच दिया… पुलिस ने खरीददार के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है!
संगठित ढंग से हो रही थी वारदात...
प्राथमिक जांच से संकेत मिलते हैं कि अस्पताल परिसर की भीड़भाड़ और लापरवाह पार्किंग का फायदा उठाकर आरोपियों ने वाहनों को आसान निशाना बनाया… बरामदगी के बाद पुलिस अब अन्य संभावित वारदातों और संलिप्त व्यक्तियों की भी पड़ताल कर रही है!
पुलिस की अपील…
पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्क करते समय अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है! सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि शहर में वाहन चोरी के मामलों में निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
