
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई बिलासपुर जिले में बढ़ती अशांति और आमजनों को परेशान करने की शिकायतों के बाद की गई!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन बाइक पेट्रोलिंग की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा बनाकर राहगीरों को परेशान करने तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले छह युवकों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सगर सिंह (18), रजत दुबे (23), रितिक दुबे (24), इरफान खान उर्फ बघीरा (19), मनोज पटेल (31) और राज लाल सिंह (22) शामिल हैं। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई और इसके बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने, लड़ाई-झगड़ा करने और आम लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
थाना सिरगिट्टी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
आरोपी… 👇👇
01. सगर सिंह पिता लालू सिंह उम्र 18 साल निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी
02. रजत दुबे पिता संतोष दुबे उम्र 23 साल निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी
03. रितिक दुबे पिता संतोष दुबे उम्र 24 साल गणेश नगर चुचुहियापारा साल निवासी थाना सिरगिटटी
04. इरफान खान उर्फ बघीरा पिता रिजवान खान उम्र 19 साल निवासी नयापारा चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी
05. मनोज पटेल पिता अनिल पटेल उम्र 31 साल निवासी खुडुभाठा राम मंदिर के पास थाना मस्तुरी
06. राज लाल सिंह पिता सुखराम ंिसंह मरावी उम्र 22 साल निवासी मोहनपुर आमाझरिया थाना रामानुज नगर जिला सुरजपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.26दूध का अता-पता नहीं, फिर कढ़ाई में मिल्क केक की बहार, ड्रम में ग्लूकोज, रैपर में दूध पाउडर और बाजार में मिठाई की सप्लाई… आखिर ‘मिल्क’ आया कहां से? आउटर की मिठाई यूनिट पर उठे सवाल, जांच बताएगी केक में दूध कितना और खेल कितना…
Uncategorized2026.08.26सड़क पर घूमते गोवंश को अब ‘गौधाम का टिकट’! NH-SH से हटेंगे मवेशी, नौ नए गौधामों में होगा ठिकाना; गोबर-गौमूत्र से कमाई का कलेक्टर का फॉर्मूला, सांड भी मुफ्त….
Uncategorized2026.08.26टोल का झंझट खत्म, मोबाइल से पास का काम तमाम, केसला बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल टोल प्लाजा, 20 किमी दायरे वालों को घर बैठे ₹350 में लोकल पास, न लाइन में लगना, न टोल ऑफिस के चक्कर बस फोन उठाओ और पास बनाओ…
Uncategorized2026.08.26फरारों पर SSP का शिकंजा, सूचना दो-इनाम लो का खुला ऐलान, तोरवा के अर्जुन-गोविंदा की तलाश में पुलिस ने बजाया बिगुल, ₹5 हजार का इनाम तय; खबर देने वाले का नाम रहेगा राज़, अब फरार आरोपियों की मुश्किल बढ़ी
