
बिलासपुर,,, धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाईपास पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में C.R.P.F कोबरा बटालियन 201 के एसआई, हेड कॉन्स्टेबल, कांस्टेबल और एक सिविलियन की दर्दनाक मौत हो गई! वही एक सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी छुट्टी लेकर जगदलपुर कैम्प से टैक्सी लेकर अपने- अपने घर जाने माना एयरपोर्ट जा रहे थे! कि, खपरी मोड़ के पास कार चालक को झपकी आने के कारण कार खड़े ट्रक से जा टकराई…

इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई… जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया… एक जवान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है! और उसका उपचार जारी है!
टक्कर इतनी जबरदस्त थी! कि कार के परखच्चे उड़ गए… और मृतकों के शव भी क्षत विक्षत हो गए… मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह राज्यो में भेजने की बात कही जा रही… घटना की खबर मिलते ही C.R.P.F के D.I.G, धमतरी S.P धमतरी कलेक्टर और महापौर जिला अस्पताल पहुँचे और व्यवस्था
का जायजा लिया… इस हादसे में घायल कॉन्स्टेबल अभिमान राय बिहार के निवासी है!
वहीं मृतकों में झारखंड निवासी हवलदार मुकेश कुमार, रीवा मध्यप्रदेश के कार चालक हीरालाल नागर.. झुंझनु राजस्थान के एसआई उमेद सिंह ..बलिया यूपी के कॉन्सटेबल राजकुमार गोंड
शामिल है!
वरदान परमार्थ ने दी त्वरित सेवा…
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे… उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाया पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
